1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. AR Rahman becomes Sikkim brand ambessedor

एआर रहमान सिक्किम के ब्रांड एम्बेसेडर

AR Rahman
गंगटोक। सिक्किम सरकार ने जाने-माने संगीतकार एआर रहमान को अपना ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है। राज्य सरकार ने इस साल की शुरुआत में रहमान को पर्यटन और कारोबार का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया था। 
 
मुख्य सचिव एके श्रीवास्तव की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि रहमान राज्य की उपलब्धियों का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार करेंगे। बीते 2 दशक में सिक्किम विश्व प्रसिद्ध ईको-टूरिज्म स्थल के रूप में उभरा है।
 
अधिसूचना में बताया गया कि सिक्किम ने पूरी तरह जैविक खेती करने वाले देश के पहले राज्य के रूप में भी पहचान बनाई है। (भाषा)
अगला लेख
ट्रंप का दावा, अमेरिका ने किया है चीन का पुनर्निर्माण