1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Akhilesh Yadav's statement regarding Constitution and democracy

आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav's statement regarding Constitution and democracy
Akhilesh Yadav's statement regarding Constitution and democracy : समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाने में बाबा साहब का महत्वपूर्ण योगदान : अखिलेश यादव ने अंबेडकर के जीवन संघर्ष को याद करते हुए कहा कि समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाने में बाबा साहब का महत्वपूर्ण योगदान रहा, लेकिन आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। हम सभी को संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई एक बार फिर लड़नी होगी।
चीन लगातार भारत की जमीन पर कब्जा करता जा रहा : उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टचार, अन्याय, अत्याचार चरम पर है। इससे जनता की कमर टूट गई है।नौजवानों के सामने अंधेरा है। रोटी-रोजगार की कहीं गुंजाइश नहीं। सीमाएं असुरक्षित हैं। चीन लगातार भारत की जमीन पर कब्जा करता जा रहा है। तिब्बत में स्थित हमारे देव स्थान पवित्र झील मानसरोवर और कैलाश पर्वत पहले से ही चीन के कब्जे में हैं। इस सबके बावजूद भाजपा 400 पार का नारा कैसे दे सकती है?
पीडीए एकजुट होकर भाजपा को हराएगा : अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पीडीए एकजुट होकर भाजपा को हराएगा। पीडीए भाजपा के संविधान विरोधी षड्यंत्र को विफल कर देगा।लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर समाजवाद पार्टी इंडिया गठबंधन को जिताने पर ही बाबा साहब का दिखाया गया रास्ता प्रशस्त होगा।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
Maharashtra Crime : फायरिंग के बाद Salman Khan से CM Eknath Shinde ने की बात