सम्बंधित जानकारी
- 'बल्लेबाज' विधायक आकाश की पिटाई का शिकार अधिकारी ICU में भर्ती
- कैलाश विजयवर्गीय के MLA पुत्र आकाश अभी जेल में ही रहेंगे, जमानत पर सुनवाई टली
- कुमार विश्वास की कैलाश विजयवर्गीय को नसीहत, खुद भी ट्रोल हुए
- इंदौर भाजपा विधायक की 'बल्लामार' कार्रवाई की इनसाइड स्टोरी, नगर निगम में प्रभुत्व की लड़ाई विवाद की असली जड़
- कैलाश के MLA बेटे आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में लगे पोस्टर्स, आज भोपाल में होगी सुनवाई
आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में आए दिग्विजय के भाई लक्ष्मण | akash vijayvargiya
भोपाल। भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा निगम अफसर की बल्ले से पिटाई के मामले में जहां कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है, वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह अब आकाश के समर्थन में आ गए हैं।
सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'एक वरिष्ठ भाजपा के नेता का अधिकारियों को लेकर बयान 'गाड़ी में आओगे और खटिया पर जाओगे'। अगर हमारी बात नहीं मानी। इन्हीं नेताओं से प्रेरणा आकाश विजयवर्गीय भी लेता रहा। दोष वरिष्ठ नेताओं का है, आकाश का नहीं उसे क्षमा करना चाहिए।
लक्ष्मण सिंह के इस ट्वीट के बाद एक बार सियासी पारा चढ़ गया है। ऐसा नहीं है कि सिंह ने पहली बार अपने बयान या ट्वीट के जरिए पार्टी विरोधी लाइन पकड़ी है। इससे पहले लक्ष्मण सिंह की पत्नी ने ट्वीट के जरिए हमला बोला था। कमलनाथ कैबिनेट में मंत्री नहीं बनाए जाने पर कई मौकों पर लक्ष्मण सिंह अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।
