1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. akash vijayvargiya bail

कैलाश विजयवर्गीय के MLA पुत्र आकाश अभी जेल में ही रहेंगे, जमानत पर सुनवाई टली

Kailash Vijayvargiya
भोपाल। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है। अब इस पर सुनवाई शनिवार को होगी।
 
आकाश पर निगम कर्मचारियों को बल्ले से पीटने का आरोप है। इसके पहले कल इंदौर जिले के विशेष न्यायाधीश बीके द्विवेदी ने इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट के प्रकरण में विधायक आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया था।
 
 
उन्होंने विधायक को निर्देशित किया कि वे इस प्रकरण में मध्यप्रदेश उच्च न्यायलय जबलपुर द्वारा राज्य के विधायकों और सांसदों के प्रकरणों की सुनवाई के लिए अधिसूचित विशेष न्यायालय (21वें अपर सत्र न्यायाधीश भोपाल) के समक्ष आवश्यकतानुसार याचना कर सकते हैं।

विधायक आकाश विजयवर्गीय फिलहाल इंदौर जिला जेल में हैं।

 
अगला लेख
कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्‍तान ने बढ़ाया रक्षा बजट, 1152 अरब रुपए मंजूर