शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Air quality in Chennai 'poor' after Diwali
Written By
Last Updated : मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 (16:39 IST)

दीपावली बाद चेन्नई में वायु गुणवत्ता हुई 'खराब', नियम उल्लंघन के 350 से अधिक मामले दर्ज

दीपावली बाद चेन्नई में वायु गुणवत्ता हुई 'खराब', नियम उल्लंघन के 350 से अधिक मामले दर्ज - Air quality in Chennai 'poor' after Diwali
चेन्नई। दीपावली त्योहार के 1 दिन बाद शहर में वायु गुणवत्ता 'खराब' हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है। शहर की पुलिस ने पटाखा जलाने की निर्धारित समय सीमा समेत नियमों के उल्लंघनों के सिलसिले में कुल 354 मामले दर्ज किए हैं।
 
तमिलनाडु प्रदूषण नियंण बोर्ड की बेवसाइट पर दोपहर तक जारी आंकड़ों के अनुसार शहर में और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता की स्थिति 'खराब' है। पीएम 2.5 प्रदूषण का मुख्य कारक है। इस बीच शहर की पुलिस का कहना है कि उसने पटाखे जलाने की समय सीमा के उल्लंघन को लेकर 271 मामले जबकि ध्वनि संबंधी मानक का उल्लंघन करने के लिए 69 मामले दर्ज किए हैं।
 
शहर पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पटाखे बेचने के लिए 14 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार ये मामले 23 से 25 अक्टूबर के बीच दर्ज किए गए। राज्य सरकार ने पूर्व में दीपावली के दिन पटाखे छुड़ाने की समय सीमा उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार सुबह 6 से 7 बजे तक और शाम 7 से 8 बजे तक तय की थी। देशभर में सोमवार को दीपावली का पर्व मनाया गया।(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
ये भी पढ़ें
शेयर बाजार में 7 दिन से जारी तेजी थमी, सेंसेक्स 288 अंक टूटा, निफ्टी में भी रही गिरावट