1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Actress Manager Meghna Naidu

अभिनेत्री के मैनेजर से ठगी करने वाले गिरफ्तार

Actress
पणजी। गोवा पुलिस ने कहा कि मुंबई की एक दंपति ने अभिनेत्री मेघना नायडू के गेस्टहाउस की प्रबंधक से कथित तौर पर एक लाख रुपए की ठगी कर ली।

पुलिस के मुताबिक प्रिंसराज छविराज (32) और उसकी पत्नी शर्मिला दलाल (31) को दक्षिण गोवा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

सुहासिनी राउत ने बीते 26 फरवरी को दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मेघना नायडू ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस बारे में उल्लेख किया था। आरोपियों को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें 17 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। 
अगला लेख
बीएसएनएल ने दोबारा लांच किया यह ऑफर, मिलेगा जबर्दस्त डिस्काउंट