1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. accident on Yamuna express way

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एम्स के 3 डॉक्टरों की मौत

accident
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात मथुरा के नजदीक हुए एक हादसे में 2 महिला चिकित्सकों समेत एम्स के 3 चिकित्सकों की मौत हो गई। हादसे में इसी संस्थान के 4 अन्य चिकित्सक घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि 7 डॉक्टर एक एसयूवी में सवार होकर दिल्ली से आगरा जा रहे थे। रास्ते में उनका वाहन देर रात करीब 2.30 बजे एक कैंटर से टकरा गया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि 3 डॉक्टरों की तो घटनास्थल पर ही मौत  गई जबकि 4 अन्य को यहां के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
 
उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार एसयूवी कैंटर से टकराई और उसमें घुस गई। उन्होंने बताया कि 3 घायलों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल डॉक्टरों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान महिला डॉक्टर यशप्रीत (25), डॉक्टर हेमबाला (करीब 25 वर्ष) और डॉक्टर हर्षद (35) के रूप में की गई है।
 
शुक्ला के मुताबिक डॉक्टर जितेन्द्र, डॉक्टर महेश, डॉक्टर अभिनव और महिला डॉक्टर कैथरीन को एम्स ले जाया गया। एसपी ने बताया कि 100 नंबर के जरिए पुलिस को सूचना मिलने के बाद तत्काल मदद मुहैया कराई गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कैंटर चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। (भाषा) 
अगला लेख
मोदी सरकार ने बर्बाद की भारत की अर्थव्यवस्था : मनमोहन