गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. A part of the vacant building fell in Mumbai
Written By
Last Updated : रविवार, 14 मार्च 2021 (21:44 IST)

मुंबई में खाली पड़ी इमारत का एक हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं

Mumbai
सांकेतिक फोटो

मुंबई। दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा इलाके में 5 मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया है। यह इमारत खाली थी।एक दमकल अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार दोपहर को हुई है, जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि इमारत मोरलैंड रोड पर स्थित है, जिसे खतरनाक घोषित किया गया है और उसमें कोई नहीं रहता है।

अधिकारी ने बताया कि ढांचे का एक हिस्सा शनिवार को ढह गया, जिसके बाद दमकल, पुलिस और स्थानीय नगर निकाय के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, यह 'स्तर-1' (मामूली) आपदा थी। मलबे को हटाने का काम अब भी चल रहा है।(भाषा)