पंजाब में राहत पैकेज को राहुल गांधी ने बताया अन्याय, वीडियो शेयर कर PM मोदी से की यह अपील
Punjab flood relief package case : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए घोषित 1600 करोड़ रुपए का प्रारंभिक राहत पैकेज राज्य के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने यह मांग फिर दोहराई कि पंजाब के लिए तत्काल व्यापक राहत पैकेज जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि लाखों घर उजड़ गए, 4 लाख एकड़ से ज़्यादा की फ़सल बर्बाद हो गई और बड़ी संख्या में जानवर बह गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बीते 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर पंजाब के लिए व्यापक राहत पैकेज जारी करने का आग्रह किया था।
राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट किया, पंजाब को बाढ़ की वजह से लगभग 20,000 करोड़ रुपए का नुक़सान हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1600 करोड़ रुपए का प्रारंभिक राहत पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि लाखों घर उजड़ गए, 4 लाख एकड़ से ज़्यादा की फ़सल बर्बाद हो गई और बड़ी संख्या में जानवर बह गए।
कांग्रेस नेता ने कहा, फिर भी पंजाब के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और जज़्बा दिखाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे एक बार फिर पंजाब को खड़ा करेंगे, उन्हें बस सहारे और मजबूती की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री से फिर से आग्रह करता हूं कि तुरंत एक व्यापक राहत पैकेज जारी करें। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें