रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 8 yrs old boy kills 1 and half yrs old boy
Written By
Last Modified: मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (14:05 IST)

8 साल के बच्चे ने डेढ़ साल के बच्चे को मौत के घाट उतारा, कहा भाई की पिटाई का लिया बदला

8 साल के बच्चे ने डेढ़ साल के बच्चे को मौत के घाट उतारा, कहा भाई की पिटाई का लिया बदला - 8 yrs old boy kills 1 and half yrs old boy
क्या खिलौनों से खेलने की उम्र में कोई बदला लेने के लिए हत्या कर सकता है? सुनकर सन्न रह जाएंगे लेकिन दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी में एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां 8 साल के बच्चे ने डेढ़ साल के बच्चे की हत्या कर दी। 
 
पुलिस के मुताबिक डेढ़ साल का मासूम आलोक रविवार की रात से आलोक गायब था। आलोक की मां की आंख जब सुबह चार बजे खुली तो उसे आलोक को बिस्तर पर नजर नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद करीब 7 बजे बच्चे का शव एक गंदी नाली में मिला। 
 
पुलिस ने जांच की तो पाया कि आलोक की आंख और चेहरे पर चोट के निशान थे। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आलोक के पड़ोस में ही रहने वाला 8 साल का एक और बच्चा भी गायब है। पुलिस को पता चला है कि जब आलोक गायब हुआ था, यह बच्चा भी उसी समय गायब हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया।
 
आरोपी बच्चे ने बताया कि उसने आलोक को उठाकर कई बार पानी की टंकी में डुबोया। उसके बाद उसे नाली में फेंक दिया। कारण पूछने पर बच्चे ने बताया कि कुछ दिन पहले आलोक की बहन ने छत पर उसके भाई की पिटाई कर दी थी। जिससे उसके सिर भी सूजन आ गई थी। इसी बात से गुस्साए बच्चे ने आलोक की हत्या कर दी। 
ये भी पढ़ें
कमलनाथ सरकार पर मंडराया संकट, मायावती ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी