1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. 8 maoists arrested in Chhatisgarh

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने 8 नक्सली पकड़े

Chhatisgarh
सुकमा। छत्तीसगढ़ की सुकमा जिला पुलिस ने दबिश देकर आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बस्तर पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि फूलबगड़ी थाने से पुलिस का संयुक्त बल आज गश्त के लिए रवाना किया गया था।
 
ग्राम सिरसेट्टी के पास जंगल में कुछ संदेही किस्म के लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, जिनका पीछा कर आठ नक्सलियों मड़कम कोना, पदामी जोगा, पदामी सुक्का, पदामी भीमा, पदामी कोसा, पदामी हांदा, पदामी जोगा सभी जनमिलिशिया सदस्य एवं कवासी लखमा को दबोच लिया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्त में आए सभी नक्सली हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, अपहरण, लूटपाट, पुलिस पर गोलीबारी, बारूदी विस्फोट एवं सड़क काटने जैसी संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं। पकड़े गए नक्सलियों से पूछताछ के दौरान नक्सली गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की उम्मीद जताई जा रही है। (वार्ता)
अगला लेख
दलित हिंसा में शामिल सरकारी कर्मचारी होंगे निलंबित