1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 8 goa congress MLA likely to join bjp

बड़ी खबर, गोवा में कांग्रेस विधायक दल का भाजपा में विलय

Goa
पणजी। गोवा में कांग्रेस के विधायक दल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय के लिए एक प्रस्ताव पेश किया है। नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो ने 7 अन्य विधायकों की मौजूदगी में प्रस्ताव पेश किया। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक दिगंबर कामत की उपस्थिति में यह प्रस्ताव पास भी हो गया।
 
प्रस्ताव पारित होने के बाद 8 विधायकों की मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस तस्वीर में विधायक माइकल लोबो, दिगंबर कामत, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस मुख्यमंत्री से बात करते दिखे हैं।
 
इससे कुछ ही देर पहले भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनावड़े ने कहा था कि कांग्रेस के आठ विधायक जल्द ही सत्तारूढ़ दल में शामिल होंगे। इस घटनाक्रम से पहले तक 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के 11 जबकि भाजपा के 20 सदस्य थे।
 
साल 2019 में इसी तरह कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि 2022 के चुनावों में इनमें से 7 को हार का सामना करना पड़ा था।
अगला लेख
अहमदाबाद में दर्दनाक हादसा, 7वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने से 7 मजदूरों की मौत