1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mob attacks police station in Odisha

ओडिशा में भीड़ ने पुलिस थाने पर हमला किया, कई पुलिसकर्मी घायल

odisha
भुवनेश्वर। ओडिशा के गजपति जिले में गांजा तस्करी के आरोप में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में करीब 200 लोग एक पुलिस थाने में मंगलवार को जबरन घुस आए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारी पुलिस थाने के मुख्य द्वार को तोड़कर घुस आए तथा उन्होंने पुलिसकर्मियों को पीटा और तोड़-फोड़ की। इस दौरान कम से कम 7-8 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
 
घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कम से कम 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनमें से 2 को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारी पुलिस थाने के मुख्य द्वार को तोड़कर घुस आए तथा उन्होंने पुलिसकर्मियों को पीटा और तोड़-फोड़ की। उन सभी के पास हथियार थे। इस दौरान कम से कम 7-8 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने झरनापुर गांव के एक युवक को सोमवार रात झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने युवक को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की।(भाषा)
अगला लेख
Bharat Jodo Yatra: राहुल बोले, बाधाएं हमें रोक नहीं पाएंगी, हम भारत को जोड़ेंगे