1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 8 die as tourist bus falls into gorge in Nilgiris

Tamil Nadu में खाई में गिरी बस, 55 लोग थे सवार, 8 की मौत, 35 घायल

accident
तमिलनाडु के पहाड़ी जिले नीलगिरि में शनिवार को एक पर्यटक बस के खाई में गिरने से कम से 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में 4 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। मीडिया खबरों के मुताबिक कुन्नूर के मारापलम के पास एक पर्यटक बस के खाई में गिरने से 35 लोग घायल हो गए।

ऊटी से मेट्टुपालयम जा रही बस में 55 पर्यटक यात्रा कर रहे थे। घायलों को इलाज के लिए कुन्नूर के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उसने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
 
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौतों पर दुख जताया और मृतकों के परिजन के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की।
 
मृतक तेनकासी जिले के काडयम के रहने वाले थे। वे लोग घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।
 
पुलिस ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने के बाद बस खाई में गिर गई, जिसके बाद पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। ज्यादातर घायलों को इलाज के लिए पास स्थित कोयंबटूर भेजा गया है।
 
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना को लेकर चिंता जताते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।
 
उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवारों के लिए दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की।
 
उन्होंने एक बयान में कहा कि मामूली रूप से घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये मुहैया कराए जाएंगे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पर्यटन मंत्री के. रामचंद्रन को बचाव और राहत कार्य की निगरानी करने का निर्देश दिया है। एजेंसियां  (प्रतीकात्मक फोटो)
अगला लेख
इनर रिंग रोड घोटाले में TDP नेता लोकेश को झटका, आंध्रप्रदेश CID ने थमाया नोटिस