• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Rape of 12 year old girl in Delhi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (19:14 IST)

दिल्ली में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, UP में पकड़ाया आरोपी

दिल्ली में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, UP में पकड़ाया आरोपी - Rape of 12 year old girl in Delhi
Rape of 12 year old girl : दिल्ली के मयूर विहार इलाके में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के खोड़ा से पकड़ लिया है। बच्ची के पिता के मुताबिक, आरोपी उनके ही गांव का रहने वाला है। पुलिस दुष्‍कर्म के इस मामले की जांच कर रही है।
 
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी और बताया कि आरोपी को उत्तर प्रदेश के खोड़ा से पकड़ा गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मयूर विहार पुलिस थाने को बुधवार को एलबीएस अस्पताल से नाबालिग के साथ दुष्कर्म के संबंध में सूचना मिली थी।
 
उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता ने अस्पताल में कहा कि उनके ही गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी इब्रान (19) को उत्तर प्रदेश के खोड़ा से पकड़ा गया है। आरोपी की कपड़े सिलने की दुकान है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
समय पूर्व मृत्यु के जोखिम को कम करती हैं ये गतिविधियां, रिसर्च में शोधकर्ताओं ने किया यह दावा...