शुक्रवार, 24 जनवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 66 percent voting in Uttarakhand urban local body elections
Last Updated :देहरादून , शुक्रवार, 24 जनवरी 2025 (12:42 IST)

उत्तराखंड शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में 66 प्रतिशत मतदान

उत्तराखंड में 11 नगर निगमों सहित स्थानीय नगर निकायों के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान हुआ और 66 फीसदी वोट पड़े।

उत्तराखंड शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में 66 प्रतिशत मतदान - 66 percent voting in Uttarakhand urban local body elections
voting in Uttarakhand : उत्तराखंड (Uttarakhand) में 11 नगर निगमों (Municipal council) सहित स्थानीय नगर निकायों के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान हुआ और 66 फीसदी वोट पड़े। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने यहां बताया कि मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। शाम 5 बजे तक कतार में लगे लोगों को वोट देने की अनुमति दी गई। मतदान मतपत्रों के जरिए हुआ।ALSO READ: Gujarat: जूनागढ़ नगर निगम और 66 नगर पालिकाओं में 16 फरवरी को मतदान व 18 को मतगणना
 
ज्यादातर स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण हुआ : अधिकारियों ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में अंतिम मतदान 66 प्रतिशत रहा। छिट-पुट घटनाओं को छोड़कर ज्यादातर स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण हुआ। कुछ लोगों ने मतदाता सूची से अपना नाम गायब होने को लेकर हंगामा किया।ALSO READ: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान, मतगणना 8 को
 
हरीश रावत ने की मतदाता सूची में अपना नाम न होने की शिकायत : वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी मतदाता सूची में अपना नाम न होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि मैंने यह बात राज्य निर्वाचन आयोग के संज्ञान में लाई है। वह इस मामले को देख रहे हैं। कुछेक बूथों पर धीमी गति से मतदान की शिकायतें भी आईं।ALSO READ: कोविंद बोले, एक राष्ट्र एक चुनाव मतदान प्रक्रिया को देगा प्रोत्साहन, आर्थिक विकास को मिलेगी गति
 
प्रदेश भर में 100 शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव हुए हैं जिनमें 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायतें शामिल हैं। शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में कुल 5,405 उम्मीदवार चुनावी रण में हैं जिनमें से 72 उम्मीदवार मेयर पद के लिए, 445 नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष और 4888 नगर पार्षद पद के लिए मैदान में हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह इन चुनावों में भी चिरप्रतिद्वंद्वी भाजपा और कांग्रेस सीधी टक्कर में हैं। मतों की गिनती 25 जनवरी को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta