रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. heavy rain
Written By
Last Updated : बुधवार, 4 अगस्त 2021 (15:48 IST)

राजस्थान में भारी बारिश, दीवार ढहने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

heavyrain
कोटा। राजस्थान के बूंदी जिले में मूसलधार बारिश की वजह से एक घर की दीवार ढहने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मलबे में घर के 2 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि घटना नवघाट क्षेत्र में मंगलवार व बुधवार की दरम्यानी रात को हुई है।

 
पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने कहा कि घर की एक पुरानी दीवार गिर गई। इस घर में 2 भाई महेंद्र केवट और महावीर केवट अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके मुताबिक दीवार गिरने से घर की छत ढह गई जिससे परिवार के सभी 7 सदस्य मलबे में दब गए।

 
उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 2 लोगों को मलबे से निकालने में कामयाब रही। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह 3 अन्य को निकाला लिया गया। मीणा ने बताया कि मलबे में फंसे परिवार के बाकी 2 सदस्यों को निकालने के लिए अभियान जारी है। केशवरायपाटन के थानेदार लोकेंद्र पालीवाल ने कहा कि मलबे से निकाले गए सभी 5 सदस्यों- 2 महिलाओं और 3 नाबालिग लड़कियों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि घर का निर्माण दशकों पहले अनियोजित तरीके से किया गया था।(भाषा)
ये भी पढ़ें
केरल में बढ़ते Corona केस के बीच ट्रिपल लॉकडाउन की चेतावनी, वीकेंड Lockdown हटाया