सम्बंधित जानकारी
- सोशल मीडिया बना जान का दुश्मन, ट्रोलिंग ने ले ली मां की जान, वजह थी ये घटना?
- साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में
- सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात SRPF जवान ने की सरकारी बंदूक से आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
- शूटर्स को नहीं पता था सलमान खान के घर पर करना है फायरिंग, रडार पर थे दो और अभिनेता
- दलित नहीं था रोहित वेमुला, क्लोजर रिपोर्ट में पुलिस का दावा
तमिलनाडु में परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या, पुलिस ने बताया यह कारण...
5 family members commit suicide in Tamil Nadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शिवकाशी के समीप थिरुथांगल में एक परिवार के 5 सदस्यों ने गुरुवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि परिवार ने भारी कर्ज के कारण यह कदम उठाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि परिवार ने भारी कर्ज के कारण यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों ने जब लंबे अरसे तक परिवार के किसी सदस्य को घर से बाहर निकलते हुए नहीं देखा तो उन्हें संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी सदस्यों को मृत पाया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान लिंगम, उनकी पत्नी पझानीअम्मल, एक बेटा-बेटी और एक नवजात के रूप में हुई।
लिंगम एक पंचायत यूनियन प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे और उनकी पत्नी भी एक अध्यापिका थीं। पुलिस ने दावा किया कि भारी कर्ज के कारण परिवार ने कथित रूप से जहर खाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
