• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 3 more accused arrested in HPSSC question paper leak case
Last Updated :हमीरपुर (हिप्र) , बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (15:06 IST)

HPSSC प्रश्नपत्र लीक मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

HPSSC प्रश्नपत्र लीक मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार - 3 more accused arrested in HPSSC question paper leak case
HPSSC question paper leak case: सतर्कता विभाग की विशेष जांच टीम ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) प्रश्नपत्र लीक मामले में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों में हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (HRTC) के सेवानिवृत्त निरीक्षक रवि की पत्नी, बहन और जीजा शामिल हैं। रवि को 9 फरवरी को ढाबा मालिक सोहन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
 
अधिकारी के मुताबिक तीनों अप्रैल 2023 में आयोजित हिमाचल प्रदेश सचिवालय परीक्षा (लिपिक) में शामिल हुए थे। सतर्कता विभाग के अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी हैं एवं और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सतर्कता विभाग ने 9 फरवरी को सेवानिवृत्त निरीक्षक और ढाबा मालिक को गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी उनके मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र लीक होने का खुलासा होने के बाद हुई।
 
अधिकारी ने बताया कि इन्होंने कथित तौर पर सचिवालय लिपिक श्रेणी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक किए थे जिसके परिणाम अब तक लंबित हैं। एचपीएसएससी को 23 दिसंबर 2022 को प्रश्नपत्र लीक होने का खुलासा होने के 2 महीने बाद फरवरी में भंग कर दिया गया था। एचपीएसएससी के स्थान पर हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) का गठन किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
नड्‍डा गुजरात से, अशोक चव्हाण महाराष्ट्र से जाएंगे राज्यसभा