• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. नड्‍डा गुजरात से, अशोक चव्हाण महाराष्ट्र से जाएंगे राज्यसभा
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (15:10 IST)

नड्‍डा गुजरात से, अशोक चव्हाण महाराष्ट्र से जाएंगे राज्यसभा

Rajya sabha Election
BJP declared Rajya Sabha candidates from Gujarat and Maharashtra: भाजपा ने गुजरात और महाराष्ट्र से भी राज्यसभा के भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‍डा (JP Nadda) जेपी नड्‍डा और महाराष्ट्र से पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok chavan) को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।
 
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की बुधवार को जारी सूची के मुताबिक गुजरात से भाजपा अध्यक्ष नड्‍डा के अलावा गोविंद भाई ढोलकिया, मयंक भाई नायक और डॉ. जशवंत सिंह सलाम सिंह परमार को उम्मीदवार बनाया गया है। 
 
इसी तरह महाराष्ट्र से चव्हाण के अलावा श्रीमती मेधा कुलकर्णी और डॉ. अजीत गोपछड़े राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। 
Rajya sabha Election
भाजपा अध्यक्ष नड्‍डा इस समय हिमाचल से राज्यसभा सदस्य हैं। दूसरी ओर, अशोक चव्हाण सोमवार को ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े मराठा नेताओं में शुमार हैं और वे महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री भी रह चुके हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत कई अन्य राज्यों के लिए भी राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सुधांशु त्रिवेदी को यूपी से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि सुभाष बराला को हरियाणा से राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। 
Edited by: Vrijendra singh Jhala
 
ये भी पढ़ें
MSP पर कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, किसानों से क्यों बोला झूठ?