सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM चव्हाण ने छोड़ी Congress
- Nanded: 60 शिशु भर्ती थे और नर्सें केवल 3 थीं, पूर्व सीएम चव्हाण का आरोप
- Loksabha Election : जयराम रमेश बोले INDIA गठबंधन मजबूत, सीट बंटवारे को लेकर दिया यह बयान
- प्रमोद कृष्णम के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
- अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस पर बरसीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
अशोक चव्हाण का कांग्रेस छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय : पृथ्वीराज चव्हाण
Prithviraj Chavan's statement regarding Ashok Chavan's resignation : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार को कहा कि उनके सहयोगी अशोक चव्हाण का पार्टी छोड़ने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। पृथ्वीराज चव्हाण ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि अशोक चव्हाण ने किस मजबूरी में कांग्रेस का साथ छोड़ा।
पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। कभी नहीं सोचा था कि उनके जैसा व्यक्ति ऐसा कदम उठाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी छोड़ने वालों को मतदाता सबक सिखाएंगे।
अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफे के बाद कहा कि उनका यह निर्णय व्यक्तिगत है और वह इसकी कोई वजह नहीं बताना चाहते। अशोक चव्हाण ने यह भी कहा कि उन्होंने अभी तक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का कोई फैसला नहीं किया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
