1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 3 friends died in a tragic accident

UP : दर्दनाक हादसे में 3 दोस्तों की मौत

Road Accident
मुजफ्फरनगर। मेरठ-हरिद्वार हाईवे पर शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में दिल्ली के रहने वाले 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक दोस्त बताए जा रहे हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है।

सभी लोग हरिद्वार से दिल्ली जा रहे थे। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और उछलकर दूसरी साइड जाकर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गई। हादसे के कारण काफी देर हाईवे पर ट्रैफिक बाधित हुआ। बाद में पुलिस ने चालू करवाया।
अगला लेख
Lakhimpurkhiri : 12 घंटे की पूछताछ के बाद आशीष मिश्रा गिरफ्‍तार