1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 200 crores in labour account

मजदूर के खाते में 200 करोड़, उड़े होश, पढ़ें पूरा वाकया

200 crores came in the laborers account
200 crores in labour account : हरियाणा में रहने वाले एक मजदूर के होश उस समय उड़ गए जब उसके खाते में 200 करोड़ रुपए आ गए। मीडिया खबरों के मुताबिक दादरी जिले के बेरला गांव में रहने वाले विक्रम के खाते में 200 करोड़ रुपए आ गए। इसके बाद वह और उसका पूरा परिवार सकते में आ गया।

विक्रम ने मीडिया को बताया कि इस पूरे मामले में बहुत बड़े फ्रॉड का अंदेशा है, उन्होंने इस प्रकरण की जानकारी पीएम, सीएम, डीजीपी सहित पुलिस के आला अधिकारियों को ट्वीट करके और ऑनलाइन एफआईआर करते हुए दी है।

फिलहाल बैंक ने इस अकाउंट को फ्रीज कर दिया है और मामले की जांच शुरू हो चुकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर विक्रम के अकाउंट में एक साथ इतना पैसा कैसे ट्रांसफर हुआ? Edited by:  Sudhir Sharma
अगला लेख
'दूतनी पहाड़ी' पर 70 पौधे रोपकर डॉ अपूर्व पौराणिक का zero waste जन्मदिन मनाया गया