1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Thane : woman falls from bed, family ask help from fire brigade

बिस्तर से गिरी 160 किलो की महिला, परिवार ने फायर ब्रिगेड से मांगी मदद

woman
Thane news in hindi : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में गुरुवार को 160 किलोग्राम वजन की एक बीमार महिला अपने बिस्तर से नीचे गिर गई, जिसे उठाने के लिए परिवार के सदस्यों ने अग्निशमन विभाग की मदद मांगी।
 
खराब स्वास्थ्य की वजह से चलने-फिरने में दिक्कत से जूझ रही 62 वर्षीय महिला वाघबिल इलाके में अपने फ्लैट में सुबह करीब आठ बजे दुर्घटनावश बिस्तर से गिर गई। परिवार के सदस्य महिला को वापस बिस्तर पर लिटाने में नाकाम रहे।
 
निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए अग्निशमन अधिकारियों से संपर्क किया।
 
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (RDMC) का एक दल तुरंत फ्लैट पर पहुंचा, जिन्होंने महिला को उठाया और वापस बिस्तर पर लिटाया। महिला को गिरने से किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। आरडीएमसी कई तरह की आपात स्थितियों से निपटता है लेकिन यह एक असामान्य स्थिति थी। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
अगला लेख
RBI से सरकार 3 लाख करोड़ निकालना चाहती थी, पूर्व डिप्टी गवर्नर का आरोप