सम्बंधित जानकारी
- RBI से सरकार 3 लाख करोड़ निकालना चाहती थी, पूर्व डिप्टी गवर्नर का आरोप
- g20 summit: दिल्ली के उपराज्यपाल ने लिया भारत मंडपम् व राजघाट में तैयारियों का जायजा
- जिनपिंग के दिल्ली न आने क्यों खुश हैं इटली की PM मेलोनी?
- जकार्ता में पीएम मोदी ने हिंदी में दिया भाषण, जानें भाषण की 5 बड़ी बातें
- सनातन मामले में उदयनिधि स्टालिन का भाजपा पर पलटवार, पीएम मोदी पर लगाया गंभीर आरोप
Goa: सुनामी की गलत चेतावनी से मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
False warning of tsunami: गोवा में पोरवोरिम स्थित प्रारंभिक चेतावनी प्रसार प्रणाली से सुनामी की चेतावनी देने वाला सायरन गलती से बजने लगा जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे चेतावनी सायरन बजना शुरू हुआ, जो करीब 20 मिनट तक बजता रहा।
प्रशासन ने बताया कि क्या सायरन किसी तकनीकी खामी के कारण बजा या किसी अन्य कारण से? इसकी जांच की जा रही है। वहीं राज्य के एक मंत्री ने मामले में रिपोर्ट तलब की है। प्रारंभिक चेतावनी प्रसार प्रणाली (ईडब्ल्यूडीएस) राज्य की राजधानी पणजी के बाहरी इलाके में उत्तरी गोवा के पोरवोरिम में एक पहाड़ी पर स्थापित की गई है।
उत्तरी गोवा की जिलाधिकारी कलेक्टर मामू हेगे ने गुरुवार को कहा कि यह एक गलत चेतावनी थी, क्योंकि किसी भी अधिकारी की ओर से सुनामी की ऐसी कोई सूचना नहीं थी। उन्होंने कहा कि कोई पूर्वाभ्यास का भी कार्यक्रम नहीं था। मैंने व्यक्तिगत रूप से जांच की और पाया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) या भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) की ओर से कोई चेतावनी नहीं दी गई थी। हेगे ने कहा कि उन्होंने राज्य के जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) को यह पता लगाने का निर्देश दिया है कि सायरन क्यों बजना शुरू हुआ?(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
