मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 youth raped teenager in Noida
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (18:13 IST)

नोएडा में 2 युवकों ने किया किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Rape
नोएडा। नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के 2 युवकों ने दुष्कर्म किया।पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी गुरुवार देर रात दूध लेकर अपने घर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि तभी गांव के दो लड़कों ने उसे पकड़ लिया तथा एक मकान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि सुबह बदहवास हालत में लड़की अपने घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने थाना रबूपुरा में पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
महिला उत्पीड़न पर कोर्ट ने कही बड़ी बात, आरोपी को मिली इस तरह जमानत...