1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 terrorists killed in Jammu Kashmir

शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

Jammu Kashmir
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।
 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के अवनीरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मंगलवार तड़के इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
 
प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उनका संबंध किस आतंकवादी संगठन से था यह पता लगाया जा रहा है। 
अगला लेख
जिंदगी की जंग हारा 2 साल का मासूम, 5 दिन पहले बोरवेल में गिरा था