सम्बंधित जानकारी
- Gujarat Board Result 2020: गुजरात बोर्ड 12वीं के साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित
- CBSE के 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर बाज़ी मारी, नहीं आई मेरिट लिस्ट
- CBSE 10th result 2020: सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
- CBSE 10th result 2020: सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम आज
- CBSE 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट
12th class exam results Tamil Nadu | तमिलनाडु में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
चेन्नई। तमिलनाडु में 12वीं कक्षा की मार्च में हुई परीक्षाओं के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए जिनमें 92.3 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। लड़कियों ने 5 प्रतिशत से अधिक के उत्तीर्ण प्रतिशत के अंतर से एक बार फिर लड़कों से बाजी मारी।
12वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 से 24 मार्च तक हुई थीं। कुल 7,79,931 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दी थीं। सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सभी जिलों में तिरुपुर शीर्ष पर रहा, जहां 97.12 प्रतिशत छात्र पास हुए। कुल पास प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा। पिछले साल 91.3 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे।
इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी। 94.80 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.41 रहा। लड़कियों और लड़कों के बीच पास होने का अंतर 5.39 प्रतिशत रहा। तिरुपुर के अलावा इरोड (96.99 प्रतिशत) और कोयंबटूर (96.39 प्रतिशत) भी शीर्ष पर रहे। डीजीई ने बताया कि 62 कैदियों ने भी परीक्षाएं दी थीं और उनमें से 50 पास हुए। (भाषा)
