• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 12 killed in mini bus-container collision on Samruddhi Expressway in Maharashtra
Written By
Last Modified: मुंबई , रविवार, 15 अक्टूबर 2023 (12:52 IST)

Maharashtra : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मिनी बस-कंटेनर की भिड़ंत में 12 लोगों की मौत, 23 घायल

Maharashtra : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मिनी बस-कंटेनर की भिड़ंत में 12 लोगों की मौत, 23 घायल - 12 killed in mini bus-container collision on Samruddhi Expressway in Maharashtra
Horrific accident on Samriddhi Expressway : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई तथा 23 अन्य घायल हो गए।मृतकों में 5 पुरुष, 6 महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है। निजी बस में 35 यात्री सवार थे।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निजी बस में 35 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि यह हादसा जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ, यह स्थान मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर है।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी।
 
उन्होंने बताया कि हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है। अधिकारी ने बताया कि 23 अन्य यात्री घायल हो गए हैं और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारत-पाकिस्तान मैच में लगे 'जय श्रीराम' के नारे, क्यों भड़के उदयनिधि स्टालिन?