शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 12 IAS officers transferred in Haryana
Last Modified: चंडीगढ़ , शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (10:23 IST)

हरियाणा में 12 IAS अधिकारियों का तबादला, अनुराग रस्तोगी बने गृह सचिव

हरियाणा में 12 IAS अधिकारियों का तबादला, अनुराग रस्तोगी बने गृह सचिव - 12 IAS officers transferred in Haryana
12 IAS officers transferred in Haryana : हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया। साथ ही 1990 बैच के अधिकारी अनुराग रस्तोगी को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है।
सरकारी आदेश के अनुसार, रस्तोगी को गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में वह वित्त एवं योजना विभागों का कार्यभार भी संभालते रहेंगे।
मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गृह सचिव का अतिरिक्त पदभार संभाल रहे थे लेकिन अब रस्तोगी प्रदेश के गृह सचिव का पदभार संभालेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद से ही शीर्ष नौकरशाही में फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही थीं। हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, इससे कुछ महीने पहले यह प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
ब्रिटेन में 14 साल बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी, सुनक ने स्वीकार की हार