शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. UK election results : labour party wins election after 14 years, rishi sunak party lost
Last Updated : शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (12:38 IST)

ब्रिटेन में 14 साल बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी, सुनक ने स्वीकार की हार

britain election
UK election results : कीर स्टार्मर के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने 14 साल बाद ब्रिटेन की सत्ता में वापसी की है। पार्टी ने बहुमत के लिए पर्याप्त सीटों पर जीत हासिल कर ली है। कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार के बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हार स्वीकारते हुए पद से इस्तीफा दे दिया।
 
ब्रिटेन में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री सुनक ने उत्तरी इंग्लैंड में रिचमंड एवं नॉर्थलेरटन सीट पर 23,059 वोट के अंतर के साथ दोबारा जीत हासिल की, लेकिन वह देश में 14 साल की सरकार के बाद अपनी पार्टी को दोबारा से जीत हासिल कराने में असफल रहे। उन्होंने लेबर पार्टी से हार स्वीकार की।
 
ऋषि सुनक ने कहा कि लेबर पार्टी ने यह आम चुनाव जीत लिया है। मैंने कीर स्टार्मर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया। आज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सत्ता परिवर्तन होगा।
 
ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि लेबर पार्टी ने यह आम चुनाव जीत लिया है। मैंने कीर स्टार्मर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया। आज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सत्ता परिवर्तन होगा।
 
लेबर पार्टी को ऐतिहासिक बढ़त से उत्साहित लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने कहा कि लोकतंत्र का दिल मतदाताओं में धड़कता है। ब्रिटेन के लोग दिखावे की राजनीति को खत्म कर परिवर्तन के लिए तैयार हैं। लेबर पार्टी के नेता ने कहा, कि परिवर्तन यहीं से शुरू होता है क्योंकि यह आपका लोकतंत्र है, आपका समुदाय है, आपका भविष्य है। आपने मतदान किया है। अब समय आ गया है कि हम अपना काम करें।
मतदान के बाद जारी किए गए एग्जिट पोल्स में लेबर पार्टी को 650 सीटों में से 410 सीटों पर जीत मिलने का दावा किया गया था। वहीं ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी को 131 सीटें मिल सकती हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta