• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव
  4. »
  5. राजस्थान
Written By WD

गहलोत ने संभाला राजस्थान का राज

राजस्थान
राजस्थान के राज्यपाल एसके सिंह ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे राजभवन में आयोजित एक समारोह में अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

गहलोत के साथ ही मंत्रिमंडल के 11 कैबिनेट और 2 राज्यमंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ लेने वालों में मास्टर भँवरलाल, हेमाराम चौधरी, महीपाल मदेड़ना, हरजीराम, ब्रजकिशोर शर्मा, दुरूमियाँ, महेंद्रसिंह मालवीय, भरतसिंह, वीना काक, परसातीलाल मीणा, शांति धारीवाल, गोलमादेवी तथा रामकिशोर सैनी शामिल है।