शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव
  4. »
  5. राजस्थान
Written By भाषा

गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में वसुंधरा

गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में वसुंधरा -
राजस्थान की निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर गहलोत द्वारा शुरू की गई परिपाटी को आगे बढ़ाया।

वर्ष 2003 में कांग्रेस को पराजित कर भाजपा सरकार की कमान वसुंधरा राजे ने संभाली थी। उस समय अशोक गहलोत ने वसुंधरा के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में पहुँचकर सब को चौंका दिया था।

कांगेस सरकार की पराजय के बावजूद गहलोत वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में पहुँचने वाले संभवत: पहले कार्यवाहक मुख्यमंत्री थे।

राजे ने भी आज उसी राजनीतिक सद्भावना को आगे बढ़ाते हुए अपने उत्तराधिकारी अशोक गहलोत के ताजपोशी समारोह में पहुँचकर कर इस अध्याय का दूसरा अध्याय लिखा।