1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव
  4. »
  5. राजस्थान

अशोक गहलोत की ताजपोशी शनिवार को

जयपुर
राजस्थान के राज्यपाल एसके सिंह शनिवार को राजभवन में अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएँगे।

गहलोत दूसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बन रहे हैं। इधर कांगेस के राष्ट्रीय महामंत्री और कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए यहाँ आए केन्द्रीय पर्यवेक्षक दिग्विजयसिंह ने आज राजस्थान प्रदेश कांगेस के पूर्व अध्यक्ष परसराम मदेरणा से उनके आवास पर मुलाकात की।

मदेरणा के नजदीकी सूत्रों ने सिंह के मिलने की पुष्टि करते हुए बातचीत के बारे में बताने में असमर्थता व्यक्त की। उधर अशोक गहलोत के कांगेस विधायक दल का नेता का सर्वसम्मति से निर्वाचित होने के बाद उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आना जारी है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें