1. चुनाव 2022
  2. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  4. channi asks votes for Sidhu on Amritsar east seat

सिद्धू के लिए सीएम चन्नी ने किया प्रचार, मजीठिया से है कड़ा मुकाबला

Punjab election
अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के लिए प्रचार किया। यहां सिद्धू का मुकाबला शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया से है।
 
कांग्रेस समर्थकों ने दावा किया कि अमृतसर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने चन्नी का गर्मजोशी से स्वागत किया। चन्नी को 20 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था।
 
सिद्धू भी इस पद के दावेदारों में शामिल थे, लेकिन पार्टी ने चन्नी को चुना, जो अनुसूचित जाति समुदाय से पंजाब के पहले मुख्यमंत्री हैं।
 
बाद में चन्नी ने सीमावर्ती निर्वाचन क्षेत्र अटारी (सुरक्षित) में पार्टी प्रत्याशी तरसेम सिंह सिलकला के पक्ष में भी प्रचार किया।
 
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चन्नी ने मतदाताओं से निर्वाचन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।
अगला लेख
प्रियंका गांधी ने की BJP और AAP की खिंचाई, मोदी को बताया 'बड़े मियां', केजरीवाल को 'छोटे मियां'