सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में मतदान का उत्साह, राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर आतिशी तक दिग्गजों ने डाले वोट
- Delhi Elections 2025 : दिल्ली में 70 सीटों पर वोटिंग आज, 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
- Delhi Election 2025: उंगली पर न लगवाएं स्याही, अरविंद केजरीवाल ने वोटर्स को क्यों किया आगाह, किसे बांटे स्पाई और बॉडी कैमरे
- चुनावी सभा में पीएम मोदी बोले, बजट में इनकम टैक्स पर इतनी बड़ी राहत पहले कभी नहीं
- यमुना के पानी पर नहीं थमा बवाल, EC दफ्तर पहुंचकर केजरीवाल ने दिया जवाब
Ravinder Singh Negi : रविंदर सिंह नेगी की प्रोफाइल, PM मोदी ने छुए पैर, क्या पटपड़गंज में फहरा पाएंगे BJP की विजयी पताका
Ravinder Singh Negi profile in hindi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविंदर सिंह नेगी के तीन बार पैर छुए और वे सुर्खियों में आ गए। रविंदर सिंह नेगी पटपड़गंज सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी से अवध ओझा टक्कर दे रहे हैं। अवध ओझा को सिविल सेवा कोचिंग क्षेत्र में एक शिक्षक के रूप में व्यापक रूप से पहचाना जाता है। वे पढ़ाने को खास अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हैं। कांग्रेस के अनिल चौधरी भी उन्हें टक्कर दे रहे हैं।
रविंदर सिंह नेगी ने पिछले चुनाव में मनीष सिसोदिया को पटपटगंज सीट पर कड़ी टक्कर दी थी। बहुत ही मुश्किल से सिसोदिया इस सीट पर जीत हासिल कर पाए थे। जनसभा संबोधित करने पीएम मोदी जब मंच पर पहुंचे तो पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंदर सिंह नेगी ने पीएम मोदी के पैर छुए। इसके बाद पीएम मोदी ने भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के तीन बार पैर छुए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
पटपड़गंज में चर्चित नाम हैं : मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले रविंदर सिंह नेगी इस समय दिल्ली नगर निगम के सदस्य हैं। वे विनोद नगर वार्ड-198 से पार्षद हैं।
दिल्ली में ही अपनी राजनीतिक पारी को शुरू करने वाले रविंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड बीजेपी में भी अपनी अच्छी खासी पहचान रखते हैं। विनोद नगर वार्ड पटपटगंज विधानसभा सीट के अंतर्गत ही आता है। रविंद्र नेगी पटपड़गंज इलाके के चर्चित नाम हैं। सिसोदिया को इतनी करीबी टक्कर देकर वे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे। आरएसएस में भी नेगी की अच्छी पकड़ है और वे इस इलाके में विस्तारक जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं।
