मुंबई में इस्कॉन की ओर से 14 जनवरी को निकाली गई भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।
WD
-
Girish Srivastav
यह रथयात्रा मध्य मुंबई में शिवाजी पार्क मैदान से दिन में 3 बजे शुरू हुई और शिवसेना भवन, प्लाजा, मारुति मंदिर, पुर्तगाली गिरजाघर, गोखले रोड, खेड गली, सिल्वर अपार्टमेंट और प्रभादेवी इलाके से होते हुए फिर उसी स्थान पर समाप्त हुई।