शुक्रवार, 2 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. पेरिस ओलंपिक 2024
  4. Lakshya Sen created history in Paris Olympics, one step away from medal
Written By
Last Updated :पेरिस , शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 (23:28 IST)

भारत के शटलर लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास, पदक से एक कदम दूर

भारत के शटलर लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास, पदक से एक कदम दूर - Lakshya Sen created history in Paris Olympics, one step away from medal
Shuttler Lakshya Sena in semi-final: लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरूष एकल बैडमिंटन स्पर्धा में पदक से एक जीत दूर हैं, जिन्होंने चीनी ताइपे के चोउ तियेन चेन को रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेन ओलंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। 
 
अलमोड़ा के 22 वर्ष के विश्व चैम्पियनशिप 2021 कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने कड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 2022 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से हराया। भारत के लिए ओलंपिक में महिला एकल बैडमिंटन में साइना नेहवाल (2012) कांस्य, पीवी सिंधू रजत (2016) और कांस्य (2020) जीत चुकी हैं। ALSO READ: 52 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में आस्ट्रेलिया को हराया
 
लक्ष्य का अगला मुकाबला कठिन : राष्ट्रमंडल चैम्पियन लक्ष्य का सामना अब 2021 के विश्व चैम्पियन सिंगापुर के लोह कीन यू और ओलंपिक चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलेसन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। विक्टर दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं, जबकि एक्सेल्सन के खिलाफ लक्ष्य का रिकॉर्ड काफी खराब है। लक्ष्य उनके खिलाफ आज तक 8 में से सिर्फ 1 मैच जीत सके हैं।
 
शुक्र है शुक्रवार है : भारत के लिए ओलंपिक बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा में पारूपल्ली कश्यप 2012 लंदन ओलंपिक में और किदाम्बी श्रीकांत 2016 रियो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। भारत के लिए शुक्रवार (2 अगस्त) का दिन काफी शानदार रहा है। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 52 वर्ष बाद पटखनी दी। ALSO READ: मनु भाकर 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में, ईशा बाहर
 
दूसरी ओर, भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर 25 मीटर पिस्टर स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई हैं। मनु ने प्रिसिजन में 294 और रेपिड में 296 अंक के साथ कुल 590 अंक जुटाकर क्वालीफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। (एजेंसी/वेबदुनिया)