सम्बंधित जानकारी
- दिवाली से पहले बढ़ी सोने-चांदी की चमक, चांदी 1 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर
- पुष्य नक्षत्र में किए जाते हैं ये 8 फलदायक कार्य
- सोना 230 रुपए चमका, चांदी भी मजबूत
- pushya nakshatra importance : पुष्य नक्षत्र हिन्दू धर्म में क्यों है महत्वपूर्ण?
- विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता दीपक पुनिया को अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ ने सम्मानित किया
pushya nakshatra 2019 | इस बार दो दिन रहेगा पुष्य नक्षत्र, जानिए किस दिन क्या खरीदें
ज्योतिषियों के अनुसार इस बार पुष्य नक्षत्र दो दिन रहेगा। 21 को सोम पुष्य और 22 को मंगल पुष्य नक्षत्र रहेगा। यह नक्षत्र 21 अक्टूबर शाम 5:33 बजे से प्रारंभ होकर 22 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4:40 बजे तक रहेगा। इन दोनों दिन अन्य शुभ योगों का संयोग भी रहेगा। ऐसे में खरीददारी के लिए यह सबसे अच्छे दिन है।
कुछ ज्योतिषियों के अनुसार 21 अक्टूम्बर दोपहर 01:39 से 22 अक्टूम्बर दोपहर 3:38 तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। समय में पंचांग भेद हो सकता है। इस बार दीपावली के पहले दो दिन पुष्य नक्षत्र होने से महत्व अधिक बड़ गया है।
उक्त दोनों ही दिन आप गाड़ी, मकान, दुकान, कपड़े, सोना, बर्तन, जमीन व भवन खरीद सकते हैं। मान्यता अनुसार इस दौरान की गई खरीदारी अक्षय रहेगी। अक्षय अर्थात जिसका कभी क्षय नहीं होता है।
21 अक्टूबर को सोम पुष्य नक्षत्र है और इस दिन सिद्धि योग भी रहेगा। सोम पुष्य नक्षत्र पर सोना, चांदी व अन्य कीमती धातुओं व वस्तुओं की खरीदी करना शुभ होता है। यह माना जाता है कि इस दिन अगर सोना खरीदा जाता है तो सुख-समृद्धि आती है।
22 अक्टूबर को भौम पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन सुबह 10:55 बजे तक साध्य योग और इसके बाद शुभ योग प्रारंभ होगा। भौम अर्थात मंगल होता है। मंगल के दिन पुष्य योग में भूमि, मकान, वाहन, तांबा आदि खरीदे जा सकते हैं।
