dharma sangrah
Thu, 22 Oct 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. US supreme court

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने दी शरणार्थियों पर रोक की इजाजत

US supreme court
वाशिंगटन। अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दुनिया भर से  अमेरिका में आने वाले शरणार्थियों पर व्यापक रूप से प्रतिबंध लगाने की अनुमति दे दी  है।
 
न्यायाधीशों ने ट्रम्प प्रशासन से एक संघीय अपील अदालत के उस फैसले को रोकने के  अनुरोध को स्वीकार कर लिया जिसने 24,000 अतिरिक्त शरणार्थियों को अमेरिका में  आने की अनुमति दे दी थी।
 
विदित हो कि ट्रम्प प्रशासन ने अपील्स अदालत के उस फैसले को उच्चतम न्यायालय  में सोमवार को चुनौती दी थी जिसमें अदालत ने ट्रम्प के अस्थायी तौर पर शरणार्थियों  के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने के निर्णय को स्थगित कर दिया था।
 
अमेरिका के न्याय विभाग ने सोमवार को अपील्स अदालत के उस फैसले को उच्चतम  न्यायालय में सोमवार को चुनौती दी जिसमें अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के  अस्थायी तौर पर शरणार्थियों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने के निर्णय को  स्थगित कर दिया था।
 
ये भी पढ़ें
मोदी और शिंजो आबे का गुजरात में दूसरा दिन...