dipawali
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. Indian dies on Atlanta airport

अटलांटा हवाई अड्‍डे पर भारतीय की मौत

Atlanta airport
न्यूयॉर्क। 58 साल के भारतीय की अमेरिकन कस्टडी में मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जरूरी अप्रवास दस्तावेजों के पूरे न होने पर अतुल कुमार बाबूभाई पटेल को एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। उन्हें गिफ्तार करके दो दिन की कस्टडी में भेज दिया गया जहां बीमारी के कारण उनका निधन हो गया।
 
इस बीच दिल की बीमारी और ब्लड प्रैशर की शिकायत होने के बाद अतुल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था लेकिन अतुल की मंगलवार की दोपहर मौत हो गई। सूत्रों का कहना है कि अतुल एक्वाडोर से एटलांटा एयरपोर्ट 10 मई को पहुंचे। यूएस कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन ने अतुल को दस्तावेज पूरे न होने के चलते रोक लिया और उसे आईसीई की कस्टडी में भेज दिया गया।
 
कस्टडी में तबीयत खराब होने पर अतुल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। अतुल की मौत की जानकारी भारतीय अधिकारियों को दी गई है। कस्टडी में मौत पर सफाई देते हुए अमेरिकी एजेंसी ने कहा कि ऐसा बहुत कम होता है, जब किसी की मौत हिरासत में हो जाए। मामले की जांच की जा रही है। 
ये भी पढ़ें
नागपुर में नए प्रकाशन सृजन बिंब का शुभारंग