Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. 15 August celebrated in newyork

न्यूयॉर्क में भारतीयों ने भव्य परेड निकालकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

15 August celebrated in newyork
न्यूयॉर्क। पारंपरिक परिधानों में सजे हजारों भारतीयों ने विशाल परेड निकालकर यहां भारत का  70वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। यह देश के बाहर निकाली गई अब तक की सबसे बड़ी परेडों में  से एक है। इस मौके पर प्रतिष्ठित एम्पायर स्टेट इमारत तिरंगे जैसी रोशनी में नहाई हुई थी।


 

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, कनेक्टिकट) द्वारा आयोजित यह  36वीं भारतीय परेड मेनहट्टन के मेडिसन एवेन्यू में 13 सड़कों से होकर गुजरी।
 
समारोह के मुख्य अतिथि योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि भारत अतीत के गौरव का और  वर्तमान की ताकत का प्रतिनिधित्व करते हुए उज्ज्वल भविष्य के सपनों और उम्मीदों के साथ  आगे बढ़ रहा है।
 





 

 
भारतीय तिरंगा दुनियाभर में ऊंचाइयों पर लहराता रहे, यह कामना करते हुए रामदेव ने कहा  कि भारत ने अपनी ताकत, संस्कृति, विरासत और सचाई के दम पर अपनी पहचान अलग  बनाई है। 
 
तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हिन्दी में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज विश्व भारत की  ताकत के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, राजनीति और आध्यात्मिक क्षेत्र में इसके व्यापक योगदान  को भी पहचानता है।
 
रामदेव ने कहा कि भारत अपनी आध्यात्मिकता और आधुनिकता को एकसाथ लेकर आगे बढ़  रहा है। देश से बाहर रहने वाले भारतीयों से उन्होंने कहा कि वे देश को, उसकी आध्यात्मिक  विरासत को और ‘भारतीयता’ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए मिलकर काम करें।  (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
यशधारा : महिला रचनाकार विशेषांक मील का पत्थर