‘माई नेम...’ डीवीडी पर उपलब्ध
PR
शाहरूख खान अभिनीत फिल्म ‘माई नेम इज खान’ की अमेरिका में शानदार रिलीज के बाद अब देश में यह फिल्म डीवीडी में उपलब्ध होने जा रही है। उत्तरी अमेरिका में इस फिल्म ने सप्ताहांत में कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे।
बॉलीवुड के बदलते चेहरे को दर्शाती इस फिल्म की डीवीडी दस अगस्त को जारी की जाएगी। टेवेंटीयथ सेंचुरी फॉक्स होम एंटरटेनमेंट ने यह जानकारी दी है।
डीवीडी में केवल फिल्म नहीं होगी बल्कि इसमें ‘बॉलीवुड का बदलता चेहरा, दी म्यूजिक ऑफ माई नेम इज खान, दी स्टोरी ऑफ माई नेम इज खान, सजदा गीत का प्रोमो तथा तेरे नैना गीत का प्रोमो भी होगा। करण जौहर निर्देशित इस फिल्म में शाहरूख खान और काजोल ने दमदार अभिनय का परिचय दिया है जिसमें दर्शाया गया है कि सच्चे प्यार की कोई सीमा नहीं होती। (भाषा)

