‘जोर लगा के...हइया’ पुरस्कृत
|
इस फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय समारोह में सराहा गया है और पुरस्कार भी मिले हैं। 2009 के लास वेगास इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी यह फिल्म चुनी गई है। 50 देश की 2000 फिल्मों में से बीस फिल्म प्रतियोगी खंड के लिए चुनी गई, जिसमें से यह एक थी। 2009 के बिग आयलैंड फिल्म फेस्टिवल में भी यह दिखाई जाएगी।
गिरीश गिरीजा जोशी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, महेश माँजरेकर, रिया सेन, सचिन खेड़ेकर, मेगान, आयशा कादुस्कर, हार्दिक ठक्कर ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं।

