1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

‍सिंगापुर में पुरस्कृत होंगी असिन

असिन
IFM
‘गजनी’ के बाद असिन एक जाना-पहचाना चेहरा बन गई हैं। उनकी लोकप्रियता चारों ओर फैल गई। वे कुशल अभिनेत्री हैं, यह बात उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म के जरिए साबित कर दी। इस बात का एक और प्रमाण है, एक अंतराष्ट्रीय पुरस्कार जो 16 मई को सिंगापुर में असिन को दिया जाएगा।

कमल हासन की फिल्म ‘दशावतरम’ में असिन को उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए सिंगापुर में दिया जाने वाला इंटरनेशनल तमिल फिल्म अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार उन कलाकारों और फिल्म से जुड़े लोगों को दिया जाता है, जो तमिल सिनेमा को ऊँचाइयों पर ले जाते हैं।

कम उम्र में ही अनेक पुरस्कार हासिल कर चुकी असिन के लिए यह एक और उपलब्धि है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें