1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

हांगकांग में लगेगा बिग बी का पुतला

मोम
ND
महानायक अमिताभ बच्चन भारतीय फिल्म उद्योग की पहली शख्सियत होंगे, जिनका मोम का पुतला हांगकांग के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगा। वे पहले भारतीय और पहले एशियाई हैं, जिनका ऐसा पुतला 2000 में लंदन के संग्रहालय में लगा था।

तीन माह के लिए लंदन का ही पुतला हांगकांग लाया जाएगा। इसे 'वर्ल्ड फेमस होम ऑफ द फेमस' में प्रदर्शित किया जाएगा।

उनके साथ-साथ हॉलीवुड के अदाकार जैकी चैन, जॉनी डेप और एंजलिना जोली के पुतले भी लगाए जाएँगे।