शिल्पा अक्टूबर में शादी करेंगी
|
शिल्पा ने कहा कि शादी को लेकर मेरे ख्यालात बेहद पारम्परिक हैं। मेरे माता-पिता पिछले 35 साल से एक दूसरे के साथ विवाह सूत्र में बँधे हुए हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि शादियाँ स्वर्ग में तय होती हैं।
कुंद्रा से अपने दो साल पुराने रिश्ते के बारे में शिल्पा ने कहा मैं हमेशा सोचती थी कि मेरे लिए कौन शख्स सबसे अच्छा होगा। मुझे अब यह एहसास है कि मेरे लिए वह व्यक्ति सिर्फ राज ही हैं। मुझे अच्छी तरह मालूम है कि वे मेरी रूह में बस चुके हैं।
यह जोड़ा भारत में परम्परागत रीति-रिवाज के मुताबिक विवाह करने की योजना बना रहा है। दुबई में कीमती पत्थरों और धातुओं का कारोबार करने वाले करोड़पति व्यवसायी कुंद्रा ने इससे पहले कविता नामक महिला से शादी की थी और उन्हें एक बेटी भी है।
कुंद्रा ने कहा कि मैंने शिल्पा के माता-पिता के सामने अपनी ख्वाहिश रखी है और हम भारतीय परम्परा के मुताबिक शादी करेंगे। इसके लिए हमने इस साल की ही एक तारीख तय की है।

