1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

शकीरा का गीत बॉलीवुड में

संगीत प्रेमी
ND

संगीत प्रेमियों को अपने नशीले गीतों में डुबा देने वाली मदमस्त गायिका शकीरा का गीत जल्द ही बॉलीवुड की एक फिल्म में सुनाई दे सकता है। युवा संगीतकारों की जोड़ी सलीम-सुलेमान इस लेटिन अमेरिकी गायिका के लिए गीत संगीतबद्ध करेंगे।

असल में इस तरह की चर्चा तो कई दिनों से चल रही थी मगर अब बात लगभग फाइनल होने की खबरें आने लगी हैं। सलीम वैसे तो फिल्म के बारे में कुछ भी बताने से इंकार करते हैं अलबत्ता यह जरूर बताते हैं कि सब कुछ योजना के मुताबिक हो गया तो अगले माह वे गीत की धुन रिकॉर्ड करा देंगे। बताया जा रहा है कि यह एक कैबरे शैली का गीत होगा, जाहिर है इस पर धाँसू परफार्मेंस भी दिया जाएगा।

शकीरा जिस फिल्म के लिए गाने जा रही हैं उसके निर्माण की जिम्मेदारी उद्योगपति सचिन जोशी निभा रहे हैं। ये वही महाशय हैं जिनकी शाहरुख खान की आईपीएल टीम यानी कोलकाता नाइट राइडर्स में भागीदारी है।