शंघाई फिल्मोत्सव 12 जून से
ND
13वें शंघाई अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में बांग्ला फिल्म 'अंतहीन' एकमात्र भारतीय प्रविष्टि होगी। फिल्मोत्सव 12 जून से आरंभ हो रहा है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता 'अंतहीन' मोहब्बत और अकेलेपन की कहानी है। फिल्म समारोह निदेशालय के निदेशक अनुराग मिश्रा ने बताया कि 'अंतहीन' का चयन शंघाई फिल्मोत्सव के लिए किया गया है।
यह प्रतियोगी प्रविष्टि होगी। फिल्म के निर्देशक अनिरुद्ध राय चौधरी हैं। सात फिल्में फिल्मोत्सव के लिए भेजी गई थीं, जिनमें से सिर्फ 'अंतहीन' का चयन हुआ।

