विदेशों में बॉलीवुड का डंका
हाँगकाँग की सुंदरियों पर बॉलीवुड का नशा
- भूपेंद्र सिंह
भारत देश में क्रिकेट और बॉलीवुड दो ऐसी चीजें हैं जो पूरे देश के लोगों की अलग-अलग संस्कृति होने के बावजूद आपस में जोड़ती हैं। अब तो देश में ही नहीं विदेशों में भी बॉलीवुड का डंका बजने लगा है। आज शाहरुख खान, रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय जैसे बॉलीवुड के सितारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। ब्रिटेन, यूएसए जैसे पश्चिमी देशों में ही नहीं चीन जैसे कम्युनिस्ट देश में भी बॉलीवुड की फिल्में और संगीत पसंद किया जाने लगा है।
बॉलीवुड के जरिए देश की संस्कृति का विस्तार हो रहा है। यू कहें कि बॉलीवुड भारत की विविध संस्कृति को दूसरे देशों में पहुँचाने तक एक सेतु के रूप में काम कर रहा है। इसका प्रमाण गुड़गाँव स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम में देखने को मिला। जहाँ मिस हाँगकाँग प्रतियोगिता की 15 फाइन लिस्ट भारत और चीन के सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत आजकल देश के दौरे पर हैं।
यहाँ मिस हाँगकाँग प्रतियोगिता में सुंदरियों ने बॉलीवुड म्यूजिक की धुनों पर खूब ठूमके लगाए। इतना ही नहीं सुंदरियों के साथ पहुँचे अन्य क्रू मेंबर भी अपने आपको रोक नहीं सके और बॉलीवुड का म्यूजिक बजते ही बिलकुल प्योर बॉलीवुड डांस स्टेप करने लगे। करीब एक दर्जन कोरियोग्राफरों ने इन सुंदरियों को बॉलीवुड डांस की बारीकी से प्रशिक्षण दिया। मिस हाँगकाँग प्रतियोगिता की अंतिम चरण में पहुँची इन सुंदरियों ने स्लमडॉग मिलिनियर फिल्म के गाने जय हो पर डांस किया।
इन सुंदरियों को देखने के लिए बहुत से लोग एकत्रित थे। इन सुंदरियों के बॉलीवुड डांस को देखकर यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि ये किसी ऐसे देश की सुंदरिया हैं जहाँ इतना खुलापन नहीं है। इन सुंदरियों का बॉलीवुड डांस का फोटो शूट देर रात तक चलता रहा। हाँगकाँग की इन सुंदरियों के फोटो शूट के लिए मीडिया का एक बड़ा दल भी इनके साथ था। इसके अलावा साथ आए लोगों ने बॉलीवुड डांस सीखने के साथ-साथ भारतीय खाने का भी लुत्फ उठाया।
ND